निराश्रित 13 साल की लड़की से दुष्कर्म, चौकीदार पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। राई थाना क्षेत्र स्थित एक संस्थान में रह रही 13 साल की निराश्रित बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप संस्थान के चौकीदार पर लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
बाल कल्याण समिति की सदस्य ने राई थाना में मुकदमा दर्ज कराया है कि संस्थान में रह रही निराश्रित बच्ची के साथ वहां के चौकीदार ने करीब दो माह पहले दुष्कर्म किया था। आरोपी ने बच्ची को डरा-धमकाकर चुप करा दिया था। अब बच्ची ने मामले से उन्हें अवगत कराया है। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने संस्थान के चौकीदार सरबजीत के खिलाफ दुष्कर्म व 6 और 10 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। राई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।