सोनीपत। कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रथम सीनियर राज्यस्तरीय मिक्स नेटबॉल प्रतियोगिता में जिले की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता है। नेटबॉल प्रतियोगिता 21-22 सितंबर को हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की तरफ से आयोजित की गई थी। जिसमें जिले की टीम ने रोहतक की टीम को हराकर ट्रॉफी जीती।
राज्यस्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश भर की सभी टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोनीपत व रोहतक के बीच खेला गया। इसमें सोनीपत की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए रोहतक को 30-25 अंक के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान के लिए कैथल व भिवानी के बीच मुकाबला खेला गया, इसमें भिवानी टीम ने कैथल को 27-21 अंकों से हराकर कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि नेटबॉल स्पोर्ट्स प्रमोशन एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ के अध्यक्ष विकास शर्मा ने शिरकत की। प्रतियोगिता में बतौर विशिष्ट अतिथि नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव विजेंद्र सिंह व प्राचार्य डॉ. दर्शन दहिया ने शिरकत की। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान प्रवीण, आदित्य, पवन, सुमित, सचिन, हितेश, नितिन, कमल, शुभम, महेश, शबनम, अंजू, डिंपल, सलमा, पूजा, कुसुम व विशु मौजूद रहे।