फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत, रोहतक, जयपुर और पिथौरागढ़ सेमीफाइनल में

Sat, 27 Jan 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर बास्केटबॉल परिवार की ओर से अखिल भारतीय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता रामनगर कॉलेज में शुरू हो गई है। शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनीपत, रोहतक, जयपुर और पिथौरागढ़ की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


आयोजक सचिव संजय रावत ने बताया कि पहले दिन शुक्रवार को सोनीपत ने रामनगर, रोहतक ने जयपुर, पिथौरागढ़ ने रामनगर, सोनीपत ने रोहतक और जयपुर ने रामनगर को हराया। शनिवार को सोनीपत ने पिथौरागढ़ और रोहतक ने रामनगर को शिकस्त दी। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. एमसी पांडेय ने किया। इस दौरान सभासद खष्टी नंदन जोशी, शरद यादव, अतुल, ऋषभ टम्टा, अभिषेक मठपाल, गौरव खुल्बे, हर्षवर्धन पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें