फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय जिला स्तरीय स्वीमिंग प्रतियोगिता शुरू

Mon, 11 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
गमाडा के स्विमिंग पूल में डूबा 12 साल का बच्चा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
राज्य के स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम की तरफ से दो दिवसीय जिला स्तरीय स्वीमिंग प्रतियोगिता रविवार को ऋषिकुल विद्यापीठ में शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन 65 लड़कियों ने भाग लिया। अंडर 19 में 50 मीटर फ्री स्टाइल में पहला स्वाति, दूसरा चिन्मय, खुशी ने तीसरा स्थान और 200 मीटर फ्री स्टाइल में पहला स्थान सृष्टि, दूसरा स्थान खुशी रही। वहीं 50 मीटर प्रतिस्पर्धा में पहला स्थान आस्था और दूसरा स्थान मुस्कान ने प्राप्त किया। 800 मीटर और 1500 मीटर में नंदनी पहले और सुहानी दूसरे स्थान पर रही है। वही पहले दिन मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जिला खेल अधिकारी प्रेम हुड्डा ने सभी को बधाई दी। हुड्डा ने बताया कि 11 जुलाई को पुरुष वर्ग की तैराकी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। विजेता खिलाड़ी राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में 13 से 15 जुलाई तक होने वाली राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें