फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार छठी बार प्रधान बने डॉ. परूथी

Mon, 11 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
चयनित पदाधिकारियों की टीम। - फोटो : bureau
विज्ञापन
श्री सनातन धर्म सभा गीता भवन सोनीपत शहर एवं जीवीएम शिक्षण संस्थाओं की कमान एक बार फिर से डॉ. ओपी परूथी के हाथों मेें सौंपी गई है। रविवार को हुए संस्था के चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए डॉ. परूथी ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें 95 में से 84 वोट मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष डोडा को 9 वोट ही मिले, 2 मत अमान्य घोषित किए गए। लगातार छठी बार जीवीएम संस्था के प्रेजीडेंट बनने पर डॉ. परूथी ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे संस्था को नई बुलंदियों पर पहुंचाएंगे। रिटर्निंग ऑफिसरों आरएस नंदवानी व किशोर छाबड़ा तथा प्राचार्या डॉ. ज्योति जुनेजा की देखरेख में जीवीएम संस्था के चुनाव शांतिपूर्वक एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए। यही नहीं डॉ. परूथी के पूरे पैनल ने विभिन्न पदों पर जीत दर्ज की। महासचिव का पद कोमल कृष्ण परूथी को सौंपा गया तथा कोषाध्यक्ष के रूप में रवि गांधी, प्रचार मंत्री के पद पर सुरेंद्र छाबड़ा, संयुक्त प्रचार मंत्री के रूप में अश्विनी तनेजा और प्रबंधक (स्टोर) के रूप में संदीप डोडा को चुना गया। इस बार संस्था में तीन नये चेहरों को शामिल किया गया है, जिनमें कोमल कृष्ण परूथी व नीलकंठ मुखीजा और रवि गांधी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें