ट्राफी को हाथ में लेकर खुशी व्यक्त करते हुए अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा
- फोटो : bureau
पोलैंड में हुई एलपीसी एथलेटिक्स ओपन चैंपियनशिप में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इसमें बेहतर प्रदर्शन के चलते अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा क्लब थ्रो में जहां पहले ही अपना स्थान पक्का कर चुका है वही डिस्कस थ्रो में 10.60 मीटर के साथ सिल्वर मेडल जीतकर रियो ओलंपिक का कोटा हासिल किया। बैंयापुर गांव के रहने वाले पैरा के खिलाड़ी अमित सरोहा लगातार बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करते जा रहे हैं। इसके चलते अमित ने क्लब थ्रो में अपना स्थान पक्का करने के बाद डिस्कस थ्रो में 10.60 मीटर के साथ सिल्वर मेडल जीतकर रियो ओलंपिक का कोटा हासिल किया। ओलंपिक में अमित सरोहा ने क्लब थ्रो और डिस्कस-थ्रो में मेडल की दावेदारी पेश की है। वहीं लांग जंप में ज्ञानेंद्र ने सिल्वर मेडल जीतकर और दिल्ली के विकास डागर ने भी ओलंपिक का टिकट पक्का किया है।