सुखदेव ढाबे के नजदीक फ्लैग मार्च निकालते हुए जवान।
- फोटो : bureau
जिले में अर्धसैनिक बलों की कुल 14 टुकड़ियां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का काम कर रही है। इसमें आईआरबी की दो, एचएपी की एक, आरएएफ की दो, आईटीबीपी की दो, बीएसटी की दो टुकड़ी जिले में पहले ही पहुंच चुकी थी। वहीं शुक्रवार को सीआरपीएफ की पांच टुकड़ियां पहुंच गई थी। अधिकारियों के अनुसार आरएएफ की एक कंपनी मुनक नहर पर 24 घंटे गढ़ी बिंधरौली के पास पहरा दे रही है। इसके अलावा जीटी रोड पर अलग-अलग प्वाइंट्स और गोहाना में ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है।