फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत-नरेला रोड पर छह माह बाद मिलेगी फुट ओवरब्रिज की सौगात

विज्ञापन
फोटो 17- सोनीपत-नरेला रोड पर ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय के पास लोक निर्माण विभाग की ओर से श
विज्ञापन
रविंद्र ठाकुर
विज्ञापन

सोनीपत। नरेला रोड स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय के पास लोगाें को जल्द फुट ओवरब्रिज की सौगात मिलेगी। विवि के कर्मचारियों व विद्यार्थियों को भी आवास व छात्रावास तक आने-जाने के लिए सड़क पार करते समय जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा। फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने कार्य की शुरुआत कर दी है। छह माह के अंदर काम को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
लोक निर्माण विभाग ने सोनीपत-नरेला रोड पर फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए नवंबर 2022 में प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा था। मुख्यालय से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने बजट तैयार किया था। विभाग ने एक साल दस माह की देरी के बाद फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। फुट ओवरब्रिज पर खर्च होने वाला बजट का खर्च विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उठाया जाएगा। नरेला रोड स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय दो भागों में बना हुआ है। रोड के एक तरफ जहां विश्वविद्यालय परिसर है तो दूसरी ओर छात्रावास व आवास बनाए गए हैं। ऐसे में कर्मचारियों व विद्यार्थियों को विवि परिसर से छात्रावास व आवास में आने-जाने के लिए सड़क पार करनी पड़ती है। नरेला रोड पर यातायात भी लगातार बढ़ रहा है। हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। विवि प्रशासन ने वर्ष 2022 में विभाग से फुट ओवरब्रिज के निर्माण की मंजूरी मांगी थी। अब यहां करीब 6 मीटर ऊंचे फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

दोनों तरफ लिफ्ट की भी मिलेगी सुविधा
सोनीपत-नरेला रोड पर कुल तैयार 6 करोड़ रुपये के बजट में तीन कार्य करवाए जाएंगे। यहां फुट ओवरब्रिज के साथ सुविधाजनक रोड बनाने के साथ सड़क के दोनों ओर लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। ऐसे में लोगों के साथ विवि कर्मचारियों व विद्यार्थियाें को फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने के लिए आसानी होगी। लोगों को फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने सोनीपत-नरेला रोड पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। विभाग की ओर तैयार प्रपोजल को मुख्यालय से पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी। आचार संहिता से पहले बजट को भी मंजूर कर लिया गया था। छह माह बाद कार्य पूरा होने पर लोगों के साथ विवि कर्मचारियों व विद्यार्थियों को सड़क पार करने में आसानी होगी।
-पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें