फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: हिंदू संगठनों ने चौक पर पढ़ा हनुमान चालीसा पाठ, BJP नेता राजीव जैन और तरुण देवीदास हुए शामिल

Wed, 09 Aug 2023 12:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सुभाष चौक और कच्चे क्वार्टर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सुभाष चौक से भी संगठन के सदस्य कच्चे क्वार्टर मार्केट पहुंचे। भाजपा नेता राजीव जैन और तरुण देवीदास भी शामिल हुए। अब 22 अगस्त को खान कॉलोनी में हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
हनुमान चालीसा पाठ में शामिल भाजपा नेता राजीव जैन, मार्केट प्रधान राकेश चोपड़ा व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह में ब्रजमंडल यात्रा पर हुए हमले के बाद से हिंदू संगठन लगातार रोष जता रहे हैं। इसे लेकर सोनीपत में हिंदू संगठनों के सदस्यों ने सड़क पर उतरने के साथ अपना परिवेदन भी दे चुके हैं। अब हिंदू संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को सुभाष चौक और कच्चे क्वार्टर बाजार में हनुमान की मूर्ति रखकर चालीसा का पाठ किया। जय श्रीराम व हिंदू-हिंदू भाई के नारे लगाए।

विज्ञापन


पाठ में हिंदू संगठन के सदस्यों के अलावा भाजपा नेता शामिल हुए। हिंदू संगठनों ने घोषणा करते हुए कहा कि अब 22 अगस्त को वह खान कॉलोनी में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। सुभाष चौक व कच्चे क्वार्टर बाजार में इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

मंगलवार दोपहर को एक बजे कई हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि सुभाष चौक पर पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहां से हिंदू संगठन के पदाधिकारी मनीष राई व मनजीत के साथ कार्यकर्ता हिंदू-हिंदू भाई व जय श्रीराम, वंदे मातरम् व भारत माता की जय के नारे लगाते हुए कच्चे क्वार्टर मार्केट पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन, तरुण देवीदास के अलावा कच्चे क्वार्टर मार्केट के प्रधान राकेश चोपड़ा, तरुण छाबड़ा के नेतृत्व में हनुमान मंदिर के सामने करीब आधे घंटे तक हिंदू कार्यकर्ताओं ने श्रीराम की जय के नारे लगाए, बल्कि हनुमान चालीसा का पाठ किया।

मनीष राई ने कहा कि हर मंगलवार को कच्चे क्वार्टर बाजार में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। हनुमान चालीसा पाठ के बाद बाजार के प्रमुख प्रतिनिधियों ने एलान किया कि भविष्य में वह बाजार की दुकानें किसी बाहरी व्यक्ति को किराये पर न दें, बल्कि स्थानीय बेरोजगार लोगों को ही दें। मनीष राई ने कहा कि 22 अगस्त को खान कॉलोनी में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

कई दुकानदार दुकान बंद कर गए
हनुमान चालीसा का पाठ करने की सूचना पर कच्चे क्वार्टर बाजार में कई दुकानदार दुकान बंद कर चले गए। इनमें ज्यादातर किराये पर दुकान लेकर व्यापार करने वाले थे। करीब 20 दुकान बाहरी लोगों को किराये पर दी गई है।

शांतिपूर्ण माहौल बनाने को किया पाठ
मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। नूंह के दोषियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। ब्रजमंडल यात्रा पर जिन इमारतों से पथराव किया गया था उनको तोड़ा गया है।

भारी संख्या में तैनात रहा पुलिस बल
हिंदू संगठनों के हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा के बाद सुभाष चौक व कच्चे क्वार्टर मार्केट में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसको लेकर हरियाणा पुलिस की टुकड़ियों के साथ-साथ सीआईए की टीम मौजूद रही। एसीपी सोनीपत नरसिंह ने कहा कि शांति व्यवस्था को लगातार बेहतर रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें