फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: बुजुर्ग मां की हुई मौत, सुबह सीने में दर्द होने पर बेटे की भी गई जान, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 29 Jan 2024 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मां-बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ है। चालक रोडवेज में कार्यरत था। सोमवार शाम ऋषि कॉलोनी स्थित श्मशान घाट में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
सावित्री देवी व प्रमोद कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के जटवाड़ा के पास सुंदल मोहल्ला में कुछ घंटों के अंतराल में मां-बेटे का निधन हो गया। 84 वर्षीय सावित्री देवी का रविवार दोपहर बाद निधन हुआ था, सोमवार सुबह उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाना था। नियति को कुछ और ही मंजूर था। सावित्री देवी के बेटे 51 वर्षीय प्रमोद कुमार को सीने में दर्द हुआ। उन्हें परिजन लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे और चिकित्सक ने मृत घोषित किया। 

विज्ञापन


सुंदल मोहल्ला निवासी 84 वर्षीय सावित्री देवी का रविवार दोपहर बाद करीब 3.30 बजे निधन हो गया था। शाम होने के चलते रिश्तेदार समय पर नहीं पहुंच सके थे। ऐसे में सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार करना तय किया। सुबह 10 बजे सावित्री देवी के पुत्र 51 वर्षीय प्रमोद कुमार को सीने में दर्द हो गया।

हरियाणा रोडवेज में सोनीपत डिपो में मैकेनिक के पद पर कार्यरत प्रमोद कुमार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने प्रमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। प्रमोद कुमार अपने पीछे बेटे राहुल, 13 वर्षीय बेटी किंजल और पुत्रवधू को छोड़ गए।
विज्ञापन


प्रमोद कुमार की पत्नी मोनिका का निधन वर्ष 2015 में हो गया था। उसके बाद प्रमोद कुमार ने वर्ष 2016 में पारूल के साथ दूसरा विवाह किया था, लेकिन कुछ समय बाद वह उनसे अलग रहने लगी थी। शाम करीब 5 बजे दोनों को एक साथ श्मशान घाट ले जाया गया। जहां पर एक ही समय में दोनों के अंतिम संस्कार करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें