फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लुधियाना में छाया सोनीपत का छोरा, जीते तीन पदक

Thu, 04 Apr 2024 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के न्यू नंदवानी नगर निवासी वरदान भूटानी सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी कला का प्रदर्शन क
विज्ञापन
सोनीपत। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर सोनीपत के छोरे ने तीन स्वर्ण पदक जीत अपना लोहा मनवाया है। यह कार्यक्रम 27 मार्च से 1 अप्रैल तक लुधियाना में आयोजित किया गया। इसमें नंदवानी नगर निवासी वरदान भूटानी ने अपनी कला के दम पर तीन पदक जीते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 900 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। वरदान भूटानी ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की तरफ से भाग लेते हुए अपनी कला का लोहा मनवाया। उन्होंने कार्यक्रम में फोक आरकेस्ट्रा में हरियाणवी वाद्य यंत्र के साथ सबको मोहित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं वरदान भूटानी व उनकी टीम ने दूसरी स्पर्धा में चार्ली चैपलिन और एडोल्फ हिटलर पर नाटक की प्रस्तुति दी। जिसमें वरदान ने चार्ली चैप्लिन के किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया। इसके लिए उन्हें स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। वहीं अंग विक्षेप ( माइम ) में उनकी टीम ने शानदार कला प्रदर्शन किया। इसके लिए टीम ने स्वर्ण पदक जीता। जिसके साथ ही वरदान व उनकी टीम को थिएटर ओवरऑल ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें