फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने बुजुर्ग मां को पीटा, कैंची से भी हमला करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में कलियुगी बेटे ने अपनी मां की लात-घूंसों से पिटाई करने के साथ ही कैंची मारकर घायल कर दिया। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उसका बेटा नशा करता है। नशे में वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। बुजुर्ग को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बुजुर्ग के बयान पर पुलिस ने उसके बड़े बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे हैं। उसका छोटा बेटा सोनीपत में रहता और बड़ा बेटा गांव में रहता है। वह पति की मौत के बाद गांव में बेटों से अलग रहती है। महिला ने बताया कि उसका बड़ा बेटा नशे का आदी है। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। 26 अगस्त की रात को भी उसकी पिटाई की और उस पर कैंची से हमला किया। वह उसके घर से सामान भी निकाल कर ले गया। उसने उसे व उसके छोटे बेटे को मारने की धमकी दी है। महिला का आरोप है कि उसने बड़े बेटे के खिलाफ अक्तूबर, 2021 में एसपी कार्यालय में भी शिकायत दी थी। उसका बेटा उसे रोजाना पीटता रहता है। वह उसे मार भी सकता है। हमले में घायल बुजुर्ग को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे खानपुर रेफर कर दिया गया था। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो पिटाई करने का पता लगा। हालांकि गहने व अन्य सामान लेकर जाने की पुष्टि नहीं हो सकी। जिस पर पुलिस ने मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें