पांच लाख रुपये खाते में जमा नहीं कराने पर बेटे ने ही अपने मां-बाप और बहन के साथ मारपीट की। जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल लाया गया। इस आशय की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में पीड़ित दंपती ने पुलिस को बताया कि बेटे ने खाते में पांच लाख रुपये डालने के लिए कहा। न करने पर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि पहले भी बेटे ने कई बार गालीगलौज और मारपीट की, लेकिन लोकलाज के कारण उन्होंने शिकायत नहीं की। अब बुरी तरह मारपीट का जख्मी करने के बाद बेटी ने मामले में पुलिस को शिकायत दी। साथ ही रात को उन्हें अस्पताल में उपचार दिलाया। पुलिस ने बेटी की शिकायत और पीड़ित के बयान पर उसके बेटे के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। राई थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।