फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसी ने तोड़ दी टांग, दो दिन सड़क पर पड़ा रहा व्यक्ति

Sun, 04 Jun 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन ने एक पीड़ित को अस्पताल पहुंचाकर इंसानियत का धर्म निभाया है।
विज्ञापन

सेफ इंडिया फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि शुक्रवार शाम उन्हें मार्केट के सुंदर लाल सतीजा का फोन आया कि ककरोई चौक पर करीब 55 वर्ष का व्यक्ति पड़ा है, जिसकी टांग टूटी हुई है। वह फाउंडेशन के सदस्य सब इंस्पेक्टर जगत सिंह व एएसआई लाल सिंह के साथ वहां पर पहुंचे तो पीड़ित प्रेम ने बताया कि उनकी किसी ने पिटाई कर टांग तोड़ दी थी। वह दो दिन से रोड पर पड़ा है। कोई सहायता के लिए नहीं पहुंचा। जिस पर संजय सिंगला ने पुलिस को मौके पर बुलाया और उनकी सहायता करते हुए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। संजय सिंगला ने लोगों से आह्वान किया कि वह किसी भी चोटिल या मंदबुद्धि व्यक्ति के दिखाई देने पर तुरंत उन्हें अस्पताल या जरूरत की जगह पहुंचाने में सहयोग करें, अन्यथा इसकी जानकारी सेफ इंडिया फाउंडेशन के किसी भी सदस्य को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें