फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 14 Sep 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। क्राइम यूनिट खरखौदा पुलिस ने तीन किलो गांजा के साथ गांव घसौली निवासी सुनील उर्फ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना बड़ी में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस की विज्ञप्ति अनुसार क्राइम यूनिट खरखौदा पुलिस टीम गश्त पर थी। तभी सूचना मिली कि पिपली खेड़ा मोड़ के पास एक युवक नशीला पदार्थ लेकर खड़ा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। जांच में उसके बैग से तीन किलो गांजा बरामद हुआ। थाना बड़ी पुलिस ने आरोपी सुनील उर्फ मिश्रा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें