फोटो 04- सोनीपत के गांव भावड़ स्थित खेत में धान काटने की मशीन में सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को गांव भावड़ में खेतों का दौरा किया। इस दौरान डाॅ. वीरेंद्र के नेतृत्व में टीम ने धान काटने की मशीन में एसएमएस (सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम) की जांच की। मशीन में एसएमएस मिला। अधिकारियों ने किसानों को जागरूक किया कि वह केवल एसएमएस वाली मशीन से ही धान की कटाई कराएं ताकि फसल अवशेष को जल्द नष्ट किया जा सके। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से किसानों को फसल अवशेष नहीं जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। धान की कटाई के दौरान इस्तेमाल की जा रही मशीन में एसएमएस की जांच की जा रही है। इसके लिए खंड स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। टीम में खंड कृषि अधिकारी डाॅ. संजीत मलिक, सुपरवाइजर हर्षद पाटिल, सुमित, सीमा व पारूल शामिल रहीं।