राई(सोनीपत)। गांव बहालगढ़ स्थित इंद्रा कॉलोनी में मारपीट की सूचना पर गई डायल-112 की गाड़ी के चालक को युवक ने थप्पड़ मार दिया। वर्दी भी फाड़ दी। बहालगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बहालगढ़ थाना पुलिस को दी शिकायत में डायल-112 के चालक हवलदार संदीप ने बताया कि टीम को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि इंद्रा कॉलोनी में एक युवक ताऊ के परिवार के साथ झगड़ा कर रहा है। चालक संदीप और एएसआई पालेराम मौके पर पहुंचे थे। देखा कि राजीव नाम का युवक नशे में ताऊ बालिस्टर और बेटे रवि के साथ झगड़ा कर रहा था। जब संदीप ने राजीव को समझाने का प्रयास किया तो उन्हें थप्पड़ मार दिया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।