राई। खेवड़ा रोड पर हुई कंबल विक्रेता की हत्या में पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव जैनपुर का रहने वाला सलमान है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। वह भी हत्या के मामले में षड्यंत्र रचने में शामिल था। मामले को लेकर 6 नवंबर को यूपी के शामली स्थित बाबरी निवासी शादाब ने मुकदमा दर्ज कराया था कि बाइक सवार युवकों ने उनके चाचा शाकिब की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस मामले में दो नाबालिग समेत पांच को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया गया है। संवाद