फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फैक्टरी से सामान चोरी करने का छठा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा थाना पुलिस ने फैक्टरी से सामान चोरी करने के मामले में छठे आरोपी गांव भैंसवान खुर्द निवासी सुमित को गिरफ्तार किया है। बिहार के सासाराम जिले के रहने वाले मैनेजर बाबन प्रसाद गुप्ता ने 1 दिसंबर को पुलिस को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह सोमवार को रूखी गांव के रेलवे स्टेशन के नजदीक फैक्टरी में गए तो काफी सामान चोरी मिला। उसके अनुसार अलग-अलग हार्स पावर की चार मोटर, पंखे, जैक, कांटा और लोहे का अन्य सामान चोरी किया गया था। इस मामले में पुलिस ने फैक्टरी के सुरक्षाकर्मी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें