फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: ट्रेन से सफर करने वालों के काम की खबर, हरियाणा के इन रूटों पर 28 माह बाद दौड़ेगी छह और पैसेंजर ट्रेन

Sun, 31 Jul 2022 08:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

28 माह के बाद सोमवार से छह और पैसेंजर ट्रेनें पटरी पर दौड़ेगी। सोनीपत-जींद और दिल्ली-पानीपत रूट पर  ट्रेनें चलेंगी। ट्रेनों का परिचालन लॉकडाउन के कारण बंद कर दिया था। यात्री लंबे समय से ट्रेनों को चलाने की मांग कर रहे थे। अमर उजाला ने भी मुद्दा उठाया था। 
विज्ञापन
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए 28 माह से बंद पड़ी आठ ट्रेनों को पटरी पर दौड़ाने के लिए हरी झंडी दे दी है। इनमें से छह पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन सोमवार से शुरू हो जाएगा। हालांकि दो अन्य ट्रेनों के परिचालन के लिए 10 अगस्त तक का इंतजार करना पड़ेगा। इन ट्रेनों को सोनीपत से जींद और दिल्ली से पानीपत तक चलाया जाएगा। यात्रियों का कहना है कि वह लंबे समय से बंद पड़ी ट्रेनों को चलाने की मांग कर रहे थे, जो अब जाकर पूरी हुई है। अब ट्रेनों में धक्कामुक्की होने से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन लगने पर रेलवे विभाग ने 24 मार्च 2020 को सभी ट्रेनों का परिचालन रोक दिया था। स्थिति सामान्य होने के बाद अधिकतर मेल, एक्सप्रेस सहित कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया। सोनीपत-जींद रूट पर केवल एक ही ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया था।

यात्री लंबे समय से बंद पड़ी अन्य ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग कर रहे थे। ट्रेनों का परिचालन शुरू न होने से यात्रियों व रेलवे दोनों को नुकसान हो रहा था। रेलवे को जहां आर्थिक नुकसान हो रहा था, वहीं यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन


अब रेलवे ने एक अगस्त से सोनीपत-जींद रूट पर चार ट्रेनों व दिल्ली-पानीपत रूट पर दो ट्रेनों को पटरी पर उतारने का आदेश दे दिया है। वहीं 10 अगस्त को नई दिल्ली से पानीपत रूट पर दो और ट्रेनों को चलाया जाएगा। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock
अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
लंबे समय से बंद ट्रेनों के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी। अमर उजाला ने 22 जुलाई के संस्करण में यात्रियों को परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रेलवे अधिकारियों की ओर से अब यात्रियों को राहत देते हुए दिल्ली-पानीपत व सोनीपत-जींद रूट पर 8 ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें 1 अगस्त से जहां 6 ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं 10 अगस्त को 2 और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। 


आज से चलेंगी यह ट्रेनें
ट्रेन संख्या                    नाम 
  • 04025                सोनीपत से जींद स्पेशल
  • 04026                जींद से सोनीपत स्पेशल
  • 04905                सोनीपत से जींद स्पेशल
  • 04906                जींद से सोनीपत स्पेशल
  • 04909                दिल्ली से पानीपत स्पेशल
  • 04910                पानीपत से दिल्ली स्पेशल

10 अगस्त को चलेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन संख्या            पैसेंजर ट्रेन
  • 04963                नई दिल्ली से पानीपत स्पेशल
  • 04964                पानीपत से नई दिल्ली स्पेशल

रेलवे की ओर से सोनीपत-जींद और दिल्ली-पानीपत रूट पर 1 अगस्त को छह पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है। 10 अगस्त को नई दिल्ली-पानीपत रूट पर दो और पैसेंजर ट्रेनों को चलाया जाएगा। अब यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। -दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें