फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेंगू के छह मरीज मिले, संख्या हुई 230

Mon, 28 Oct 2024 04:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मौसम में बदलाव के साथ ही डेंगू के मरीज बढ़ने लगे हैं। रविवार को डेंगू के छह मरीज मिले। चार दिन में 35 मरीज मिल चुके हैं। रविवार को जिला अस्पताल की डेंगू लैब से जारी की गई रिपोर्ट में डेंगू के छह मरीज मिले। अब डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 230 तक पहुंच गई है। अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। चिकित्सकों ने मरीजों के डेंगू व मलेरिया जांच के लिए नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजे जा रहे हैं। रविवार को जारी रिपोर्ट में चार लोग शहरी क्षेत्र के मिले हैं। जबकि बढ़खालसा व बीसवांमील में डेंगू के एक-एक मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगातार फॉगिंग करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें