खरखौदा। गांव तुर्कपुर में तीन पशुबाड़ों में घुसकर चोर छह पशुओं को चोरी कर ले गए। रविवार तड़के लोग अपने पशुओं को चारा डालने पशुबाड़े में गए तो चोरी का पता लगा। इस पर उन्होंने मामले की सूचना खरखौदा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। तुर्कपुर निवासी प्रमोद ने बताया कि वह शनिवार रात को अपने पशुओं को पशुबाड़े में बांधने के बाद घर आकर सो गए। रविवार तड़के वह जब पशुओं को चारा डालने गए तो पशुबाड़े से उनकी भैंस, कटिया व कटड़ा चोरी हुए मिले। उन्होंने गांव में पशुओं की तलाश की तो उन्हें दयानंद व उनके भाई बलबीर मिले। उनसे पता लगा कि चोर दयानंद के पशुबाड़े से भैंस व कटड़ा और बलबीर के पशुबाड़े से भैंस चोरी हुई है। संवाद