फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध हथियार सहित छह आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अवैध हथियार धारकों पर पुलिस ने कार्रवाई हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम यूनिट सेक्टर-3 ने झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित विकास नगर निवासी राहुल उर्फ कैरा को पकड़ा है। आरोपी को गांव जटोला के पास से पकड़कर उसके पास से 30 बोर की दो पिस्तौल बरामद की गई है। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं सेक्टर-3 टीम ने बहादुरगढ़ स्थित विकास नगर के हलालपुर रोड नजदीक जटोला नहर पुल से मनोज उर्फ काला को काबू किया। उसके पास से 32 बोर की पिस्तौल बरामद की। खरखौदा पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर के सन्नी को बस अड्डा सिलाना से पकड़कर उसके पास से देसी पिस्तौल बरामद की। उसे जमानत दे दी गई। क्राइम यूनिट कुंडली ने जींद के गांव करसौला के अजय को पकड़ा है। उसे गांव कामी चौक से पकड़कर .32 बोर की पिस्तौल व कारतूस बरामद किया। उधर, स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 ने गांव निरथान के परमजीत उर्फ परमा को ककरोई से नकलोई रोड से काबू किया है। उसके पास से देसी पिस्तौल मिली है। साथ ही शहर थाना गोहाना ने भैंसवान खुर्द के मंगत को खरखौदा रोड से काबू किया। उसके पास से 32 बोर की पिस्तौल मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें