फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चिकित्सक के घर चोरी की जांच करेगी एसआईटी

Fri, 17 Mar 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव कुमासपुर के पास स्थित ओमैक्स सिटी के स्वर्णप्रस्था फ्लोर में चिकित्सक के फ्लैट से चार लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी है। एसीपी राई विपिन कादियान के नेतृत्व में अब स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) मामले की जांच करेगी। वारदात के दौरान चिकित्सक परिवार के साथ गोवा घूमने गए थे।
विज्ञापन

स्वर्णप्रस्था फ्लोर की प्रथम मंजिल पर रहने वाले डॉ. आशीष चौधरी ने बताया था कि वह अपनी चिकित्सक पत्नी के साथ 11 मार्च को गोवा घूमने के लिए गए थे। उन्होंने अपने फ्लैट में ताला लगाया हुआ था। उनकी बहन मनीषा पंवार ओमैक्स सिटी में ही रहती हैं। 12 मार्च को उनकी बहन के पास पड़ोसियों ने फोन कर चोरी की सूचना दी थी। मनीषा ने बहालगढ़ थाना पुलिस को सूचित किया था। डॉ. आशीष चौधरी ने बताया किय चोर फ्लैट से करीब चार लाख रुपये और सोना-चांदी व हीरे के आभूषण चोरी कर ले गए। उनका करीब 20 लाख का नुकसान हुआ था।
मामले में जांच के लिए डीसीपी निकिता खट्टर ने एसीपी राई विपिन कादियान के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया है। टीम में बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत, सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ व साइबर सेल प्रभारी संदीप कुमार को शामिल किया गया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें