फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोडवेज चालक की हत्या के मामले में SIT गठित, सोनीपत पुलिस की 20 टीमें जांच में जुटीं

Fri, 09 Sep 2022 02:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

कदम-कदम पर सीसीटीवी फिर भी 65 घंटे बाद पुलिस के हाथ खाली है। 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले जा चुके हैं। दिल्ली नंबर की 4 हजार थार गाड़ियों को घर-घर जाकर चेक किया जा रहा। थार जीप सवारों की सूचना देने वाले को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा हो चुकी है। 
विज्ञापन
सोनीपत में मामले में बातचीत करते अधिकारी। जगबीर का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली के पास रोडरेज में हरियाणा रोडवेज के बस चालक की हत्या के 65 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुबूत नहीं लगा है। हाईवे पर कदम-कदम पर सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। मामले को लेकर एसपी ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


एसपी ने थार जीप सवार हत्यारोपियों का सुराग लगाने व गिरफ्तारी के लिए स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित कर दी है। जिसकी जिम्मेदारी डीएसपी विपिन कादियान को दी सौंपी गई है। साथ ही पुलिस की 20 टीम लगा दी गई है। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस की भी 10 टीमें जांच में लगाकर सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस अब तक 150 से ज्यादा सीसीटीवी की फुटेज प्राप्त कर ली है। थार के नंबर की पहचान के लिए फुटेज की वीडियो प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजी गई है।

सोमवार सुबह कुंडली क्षेत्र में रोडरेज के चलते हरियाणा रोडवेज के दिल्ली डिपो में नियुक्त चालक जगबीर की थार गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी थी। घटना सुबह करीब पांच बजे हैं। जिसके बाद से यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। घटना के बाद से रोडवेज चालक के बेटे संदीप ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिसमें परिजनों ने पुलिस की तरफ ठोस कार्रवाई नहीं करने व पिता की मौत से सदमे के चलते जहर खाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं रोडवेज कर्मियों ने प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। जिससे पुलिस पर तुरंत कार्रवाई करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। इस मामले में गुरुवार को एसपी हिमांशु गर्ग ने एसआईटी का गठन कर दिया है। डीएसपी विपिन कादियान के नेतृत्व में गठित की गई एसआईटी में सोनीपत के पांच इंस्पेक्टर लगाए गए हैं। एसपी पहले ही थार सवारों के बारे में सुराग देने पर 50 हजार के इनाम की घोषणा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : Roadways strike in Haryana: 2000 से अधिक बसों के पहिये थमे, आज दौड़ेंगी बसें, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

सोनीपत की 20 और दिल्ली की 10 टीम लगाईं
एसपी ने थार जीप और उसमें सवार हत्यारोपियों की तलाश के लिए सोनीपत पुलिस की 20 टीमें बनाई हैं। इसमें सोनीपत की दोनों सीआईए टीमों के साथ ही खरखौदा व गोहाना की सीआईए टीम को भी लगाया गया है। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस का भी पूरा सहयोग लिया जा रहा है। दिल्ली की 10 टीमें भी पुलिस के साथ थार सवारों का सुराग लगाने में जुटी हैं। पुलिस मामले में अभी तक 150 से ज्यादा सीसीटीवी की फुटेज प्राप्त कर चुकी है। इनके अलावा दिल्ली में भी सीसीटीवी की जांच की गई है।

होटल-ढाबों के साथ शराब ठेकों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे
पुलिस टीम हाईवे पर लगे सीसीटीवी तक ही जांच का दायरा नहीं रख रही है। वह क्षेत्र के होटल-ढाबों व शराब ठेकों तक के सीसीटीवी खंगाल रही है। वहां पर थार सवार हत्यारोपियों के रुकने का अंदाजा लगाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस जांच में कोई ढिलाई नहीं करने की बात कह रही है।

दिल्ली नंबर की 4 हजार थार गाड़ियों को घर-घर जाकर किया जा रहा चेक
पुलिस को महेंद्रा कंपनी ने अपनी दिल्ली नंबर की थार गाडियों का रिकॉर्ड सौंप दिया है। दिल्ली में काले रंग की ढाई हजार थार गाड़ियां हैं। इनके मालिकों के नाम-पते व मोबाइल नंबर आरटीओ से प्राप्त कर लिए गए हैं। दिल्ली पुलिस व हरियाणा की टीम घर-घर जाकर सत्यापन करने के लिए लगाई गई है। वहीं महिंद्रा के सर्विस सेंटरों और वर्कशॉप से भी काले रंग की थार के बारे में जरूरी जानकारी मांगी गई है।

पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, जल्द हो सकता है खुलासा
 कुंडली में रोडवेज चालक की थार जीप से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस के हाथ काफी अहम सुराग लगे हैं। जिसके बाद पुलिस की दो टीमें दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस टीम ने दिल्ली में कई स्थानों पर दबिश दे रही है। मामले में पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है। मामले में पुलिस पर लगातार दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन


रोडवेज चालक की हत्या के मामले में पुलिस पूरी मुस्तैदी से जांच में जुटी है। एसआईटी का गठन कर दिया गया है। 20 टीम लगाई गई हैं। हर सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्द थार सवारों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। चालक के बेटे के आत्महत्या करने के मामले में परिजनों से बातचीत का प्रयास जारी है। जिससे शव का पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार कराया जा सके। -हिमांशु गर्ग, एसपी सोनीपत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें