फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बहनों ने पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार को बांधी राखी

Fri, 28 Aug 2026 06:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 में पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार को राखी बांधती बहन। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार के लिए आत्मीय रहा। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, श्री आनंदपुर धाम और हरियाणा कांग्रेस सेवा दल से बहनें उनके आवास पर पहुंची। उन्होंने विधि-विधान से तिलक कर सुरेंद्र पंवार की कलाई पर राखी बांधी। पूर्व विधायक ने बहनों का आभार व्यक्त किया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बहनों का प्यार और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यह पर्व रिश्तों को मजबूत करने तथा बहनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश देता है। सुरेंद्र पंवार ने बताया कि भाई-बहन का रिश्ता जीवनभर प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का होता है। उन्होंने हर परिस्थिति में बहनों के साथ खड़े रहने और उनके सम्मान व अधिकारों के लिए जिम्मेदारी निभाने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें