फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाभी के चेहरे, गर्दन व सिर पर ब्लेड से किए वार

Sun, 30 Jun 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। धानकान बस्ती निवासी एक युवक ने अपनी भाभी के चेहरे, गर्दन व सिर पर ब्लेड से कई वार कर घायल कर दिया। यही नहीं आरोपी ने ईंट से भी हमला किया। शोर मचाने पर वह जाने से मारने की धमकी देकर भाग गया। धानकान बस्ती की गली नंबर सात निवासी गीता ने पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका देवर हरनारायण उर्फ हन्नी घर में घुस आया और उस पर ब्लेड से कई वार किए। शोर मचाने पर उनकी सास ने आकर उसे छुडाया। महिला की शिकायत पर पुराना शहर चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें