सोनीपत में कार्यक्रम में पहुंचे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसा ने सोनीपत में ऑनलाइन प्रवचन किया। उन्होंने कहा कि नशा बुराई की जड़ है। नशे से सदैव दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा करना है तो राम नाम का नशा करो। इससे बड़ा कोई नशा नहीं है और इसका आपके जीवन में कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित गेटवे कॉलेज के पास सेक्टर-16 में ऑनलाइन रूहानी सत्संग कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। ऑनलाइन सत्संग की शुरुआत में डेरा प्रमुख ने संगत को गुरु का नाम दिया। राम रहीम के कार्यक्रम में वर्तमान में भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रहे अनिल ठक्कर भी पहुंचे। उन्होंने गुरु को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पवार भी कार्यक्रम में पहुंचे।