फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साहब... कुत्ते ने काट लिया, अस्पताल में टेटनस का इंजेक्शन भी नहीं

Mon, 29 Jul 2024 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13: सोनीपत के खरखौदा स्थित नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान ओपीडी कक्ष की जांच करती एस
विज्ञापन
खरखौदा। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के धरने पर बैठे होने से चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने सोमवार को एसडीएम श्वेता सुहाग पहुंची। इस दौरान एसडीएम के गाड़ी से नीचे उतरते ही मरीजों ने अपनी परेशानी रखी, जिसके बाद एसडीएम ने अस्पताल का दौरा कर चिकित्सकों व अन्य स्टाफ कर्मियों से पूछताछ करने के साथ ही उनके नाम दर्ज किए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद महिला मरीज ने कहा कि उन्हें सांस की दिक्कत है, दम निकलने को हो रहा है। उसके बावजूद उन्हें इलाज नहीं दिया जा रहा है। दूसरी महिला ने बताया कि कुत्ते ने काट लिया है, लेकिन उन्हें बताया गया है कि टेटनस का इंजेक्शन भी नहीं है, बाहर से ले आओ। इसकी प्रकार से एक के बाद एक कई मरीजों ने एसडीएम के समक्ष अपनी परेशानी रखते हुए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। एसडीएम श्वेता सुहाग ने इमरजेंसी वार्ड का दौरा किया और ओपीडी में पहुंची, जहां पर एसएमओ डाॅ. आशा सहरावत व अन्य चिकित्सक मिलीं। एसडीएम ने उनके रजिस्टर जांच करने के साथ ही अस्पताल के अन्य कमरों को भी दौरा किया।
वर्जन
एसएमओ को पत्र जारी कर काम पर लौटने के लिए आदेश दिए गए हैं, साथ ही यह भी कहा गया है कि जो भी ड्यूटी पर नहीं लौटता है, उनके नाम उन्हें दिए जाएं। इससे कार्रवाई के लिए आला अधिकारियों को भेजा जा सके। उपचार आवश्यक सेवाओं में शामिल है, स्वास्थ्य कर्मियों को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी पर लौटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्वेता सुहाग, एसडीएम, खरखौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें