सोनीपत। सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय से वीरवार को राज्यस्तरीय रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया। पांच किलोमीटर दौड़ में 104 युवाओं ने भाग लिया। इनमें से बालिका वर्ग में हिसार की सिमरन और बालक वर्ग में रोहतक के भावेश यादव प्रथम रहे। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में अंबाला की रमन देवी दूसरे, रोहतक की साक्षी तीसरे, सिरसा की पूनम चौथे, रोहतक की काजल पांचवें स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में रोहतक के निखिल कुमार दूसरे, भिवानी के वीरेंद्र तीसरे, रोहतक के कृष चौथे, रोहतक के दीपांशु पांचवें स्थान पर रहे। स्वास्थ्य विभाग, राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, रेड रिबन क्लब और रोटरी क्लब ने यह आयोजन किया।