35...सांपला में अध्यात्म, विश्व शांति व सनातन चेतना पर मंथन करते हुए समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया
रोहतक। समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया व बाबा कालिदास ने शुक्रवार को सांपला में अध्यात्म, विश्व शांति व सनातन चेतना पर मंथन किया। समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया हिसार प्रवास के दौरान सांपला में बाबा कालिदास से एक विशेष आध्यात्मिक मुलाकात के लिए पहुंचे। ओशोधारा के प्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप नैन ने बताया कि इस दौरान विश्व शांति, मानव चेतना के विस्तार एवं सनातन धर्म के सशक्तीकरण पर चर्चा हुई। इसके बाद समर्थगुरु हिसार में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में ओंकार दीक्षा देने पहुंचे। संवाद