शटलकॉक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार के दौरान खिलाड़ियों के साथ रेफरी एवं
रोहतक। शटलकॉक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में शटलकाॅक रेफरी व कोच सेमिनार का आयोजन एसडी पब्लिक स्कूल भिवानी रोड लाहली में किया गया। शटलकाॅक एसोसिएशन हरियाणा के उपाध्यक्ष रित्विक आर्य ने बताया कि शटलकाॅक खेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत ही लोकप्रिय है। प्रशिक्षण के पहले दिन मनोज, अमित, सुदेश कुमार, राजेश आर्य मुख्य अतिथि रहे। हरियाणा के सचिव राजकुमार ने बताया की यह खेल ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया से मान्यता प्राप्त है। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीर सिंह आर्य, हरियाणा के तकनीकी निदेशक राहुल दलाल, अंजू, नेहा, पूजा व नवीन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद