फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्री रामकथा ज्ञान महायज्ञ हवन व भंडारे के साथ संपन्न

Mon, 23 Sep 2024 08:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 25- सोनीपत के बड़ा हलवाई हट्टा स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में श्री रामकथा के दौर
विज्ञापन
सोनीपत। बड़ा हलवाई हट्टा स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में श्रीराम ज्योतिषपीठ की ओर से चल रहे श्री रामकथा ज्ञान महायज्ञ हवन व भंडारे के साथ संपन्न हुआ। अयोध्या से कथा व्यास स्वामी बालयोगी महाराज ने श्रद्धालुओं के साथ श्री रामचरित मानस का पूजन कर हवन में पूर्णाहुति डाली।
विज्ञापन

कथा व्यास ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने मानव रूप से अवतार लेकर मनुष्य को यही सिखाया है कि जीवन में मर्यादित रहकर ही कार्य करने चाहिए। श्री रामकथा तन-मन को पवित्र कर जीवनशैली व आत्मा को नया रूप देती है। प्रेम के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है। रामकथा में बताई गई बातों को जीवन आत्मसात करना चाहिए, तभी मनुष्य का कल्याण संभव है। कथा के संपन्न होने पर भंडारा लगाया गया। भंडारे में आसपास क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रधान ओमप्रकाश, पंडित अमित शौनक, मनीष गर्ग, मेहताब खत्री, अमित कुच्छल, सतीश गौतम, टानू कुच्छल, जगमेंद्र गहलावत, मोहन कुच्छल, मनोज गर्ग व अखिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें