फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अग्रसेन धाम में 21 को होगा श्री बालाजी जन्मोत्सव महाकुंभ

Sat, 13 Apr 2024 03:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई सोनीपत। कुंडली स्थित अग्रसेन धाम के प्रांगण में 21 अप्रैल को श्री बालाजी जन्मोत्सव महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं की विशेष संकल्प बैठक हुई। महोत्सव के प्रचार सेवा प्रमुख एवं धाम के राष्ट्रीय संस्थापक राजेंद्र अग्रवाल ने कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा से अवगत कराया। बैठक में निर्धारित किया कि हर परिवार की तरफ से बालाजी महाराज को सिंदूर अर्पण करके मनोकामना अरदास की जाएगी। राम भक्तों से अपील करते हुए कहा कि सभी महोत्सव में पहुंचकर बालाजी महाराज व भगवान श्री राम का आशीर्वाद ग्रहण करें। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद कुंडली के उपाध्यक्ष मुकेश तुषीर, बजरंग दल कुंडली के संयोजक जगबीर दून, संजय शर्मा, भगवान गोयल, विजय चौधरी, अशोक गर्ग व अमित दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें