फोटो : सोनीपत के आर्य समाज सेक्टर-15 में संचालित आर्योदय गुरुकुल में कार्यक्रम के दौरान उपस्थि
सोनीपत। आर्य समाज सेक्टर-15 के आर्योदय गुरुकुल में श्रावणी उपाकर्म हुआ। इस अवसर पर सात ब्रह्मचारियों का उपनयन और वेदारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। गुरुकुल में अध्ययनरत 16 ब्रह्मचारियों का कर्णवेध संस्कार भी हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य धर्मवीर मुमुक्षु ने संस्कारों का महत्व बताया। उन्होंने वेदों के अध्ययन को मनुष्य का कर्तव्य कहा। आर्य समाज की प्रधान वैदिक विदुषी राज गुलाटी ने ब्रह्मचारियों को आशीर्वाद दिया। गुरुकुल के निदेशक संदीप आर्य ने माता-पिता को दिनचर्या की जानकारी दी। आचार्य संदीप श्रेयार्थी ने सभी संस्कार वैदिक विधि से संपन्न कराए। आर्यवीर दल सोनीपत के करीब 80 आर्यवीरों और वीरांगनाओं ने यज्ञोपवीत धारण किया। उन्होंने धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। संवाद