सोनीपत। जाहरी बाईपास के पास शोरूम के कर्मचारी ने टायर चोरी कर बेच दिए। शोरूम मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी के आरोपी व खरीदार को गिरफ्तार कर लिया है। शास्त्री कॉलोनी की गली नंबर-4 निवासी अमित कुमार ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि जाहरी रोड पर उनका टायर का शोरूम है। जहां मूलरूप से गांव घडवाल फिलहाल रामनगर निवासी दीपक उर्फ मोनू नौकरी करता है। उसने बाइक के दो टायर चोरी कर गांव जौली निवासी सुनील को बेच दिए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सुनील व दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।