फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चिकित्सकों की कमी हुई दूर, मरीजों को मिलेगी राहत

Tue, 05 Mar 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। अस्पताल में चिकित्सा अधिकारियों के 12 पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति हो चुकी है। दवाइयों का स्टॉक भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अधिकारियों के अनुसार अब मरीजों को नागरिक अस्पताल में ही चिकित्सक उपलब्ध हो जाएंगे।


उपमंडल के नागरिक अस्पताल में 12 चिकित्सा अधिकारी व दो वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद है। मौजूदा समय में सभी पदों पर चिकित्सकों की तैनाती है। वहीं एक दंत रोग विशेषज्ञ भी तैनात है। अधिकारियों के अनुसार नागरिक अस्पताल में अब मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है। रोजाना 700 से 800 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन अस्पताल में चिकित्सक कक्षों की कमी है। जिसके चलते चिकित्सक एक ही कक्ष में बैठकर इलाज कर रहे हैं। जिससे मरीजों व चिकित्सकों को परेशानी हो रही है। नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन, नेत्र रोग विशेषज्ञ समेत कई चिकित्सक तैनात हैं जो मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन



नागरिक अस्पताल में सभी पदों पर चिकित्सक तैनात हैं। इसका फायदा मरीजों को मिल रहा है। अब नागरिक अस्पताल में हर बीमारी के मरीजों को इलाज मिलेगा।-डॉ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा, अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें