फोटो 33- सोनीपत के महम मोड़ पर सड़क के पुनर्निर्माण में देरी को लेकर रोष जताते दुकानदार। संवाद
गोहाना। लाखन माजरा-गोहाना रोड के पुनर्निर्माण में हो रही देरी को लेकर वीरवार को दुकानदारों ने महम मोड़ पर रोष जताया। दुकानदारों ने बताया कि पुनर्निर्माण करवा रहे ठेकेदार ने रोड को उखाड़ तो दिया लेकिन बनाने में देरी की जा रही है। उखड़ी सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल रहे हैं। खराब सड़क के कारण ग्राहक नहीं आ रहे हैं। दुकानदारों ने मांग की कि सड़क का निर्माण जल्द पूरा करवाया जाए। संवाद