फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुकानदार पर रॉड से हमला कर 1.50 लाख रुपये लूटे

Wed, 06 Dec 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। प्याऊ मनियारी के पास दुकानदार पर हमला कर बदमाश 1.50 लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए। वारदात को तीन युवकों ने अंजाम दिया है। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव नांगल कलां निवासी सुरजान ने पुलिस को बताया कि वह प्याऊ मनियारी के पास टेलीकॉम की दुकान चलाते है। मंगलवार देर रात दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। फ्लाईओवर के पास तीन युवकों ने उनकी बाइक को रुकवा लिया। युवकों ने बैग छीनने का प्रयास किया तो उन्होंने विरोध करा दिया। इस पर युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बाद में वह भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें