सोनीपत। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म के चलते नाबालिग गर्भवती हो गई थी और उसने तीन दिन पहले छह माह की बच्ची को जन्म दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। किशोरी ने बताया था कि छह माह पहले पड़ोस में रहने वाले 18 वर्षीय दुकानदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब तक उन्हें पता लगा तो वह छह माह की गर्भवती हो गई थी। आरोपी ने उसे गर्भपात की गोली खिला दी थी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।