फोटो 25: सोनीपत के कुराड़ गांव के पास जीटी रोड किनारे दुकान में आग लगने के बाद उठती लपटें। स्रो
सोनीपत। जीटी रोड पर गांव कुराड़ के नजदीक सोमवार को दोपहर बाद चाप नेशन नामक दुकान में आग लग गई। इसकी सूचना दमकल विभाग कार्यालय को दी गई। इसके बाद मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंची और डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। गांव असावरपुर निवासी पंकज कौशिक ने गांव कुराड़ के पास चाप नेशन नामक दुकान खोल रखी है। वहां पर रोजाना हजारों लोगों का आवागमन रहता है। सोमवार दोपहर बाद करीब 3:20 पर अचानक दुकान में आग लग गई। इस दौरान दुकान के पास से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मुरथल थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। घटना के बाद सर्विस लेन पर जाम की स्थिति बन गई। दुकान में लगी आग को देखने वालों की संख्या बढ़ गई। दमकल विभाग ने शाम साढ़े पांच बजे तक आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जाम की स्थिति को सामान्य किया। वहीं फायर ऑपरेटर नितिश कौशिक ने बताया कि आग लगने से चाप नेशन नामक दुकान पूरी तरह जल चुकी है।
फोटो 25: सोनीपत के कुराड़ गांव के पास जीटी रोड किनारे दुकान में आग लगने के बाद उठती लपटें। स्रो
फोटो 25: सोनीपत के कुराड़ गांव के पास जीटी रोड किनारे दुकान में आग लगने के बाद उठती लपटें। स्रो