सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में दो युवक जूता दुकानदार को झांसे में लेकर साढ़े 77 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने एक लाख रुपया देने का झांसा लेकर मोबाइल लिया और रुपये ट्रांसफर कर लिए। गांव घसौली निवासी विकास ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह जूतों की सेल लगाते हैं। वह सिंघु बॉर्डर से प्याऊ मनियारी तक ऑटो में आ रहे थे तो दो युवकों ने 500-500 रुपये के नोटों की दो गड्डियां दिखाकर कहा कि उन्हें बिहार जाना है। रास्ते में कोई उनसे रुपये छीन सकता है। वह रुपये उन्हें देंगे। इसके एवज में ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। उन्होंने उनके मोबाइल से 77,595 रुपये ट्रांसफर कर लिए और रुपये दिए बिना चले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद