सोनीपत में कपड़ा मार्केट के सामने पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करती
सोनीपत। सबसे व्यस्त गीता भवन चौक के पास कपड़ा मार्केट के सामने बनी पार्किंग में खड़ी जूता विक्रेता की गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगी देख आसपास के दुकानदारों ने मामले से अग्निशमन विभाग की टीम को अवगत कराया। टीम ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार ढांचा बन चुकी थी।
सुनील सचदेवा ने बताया कि वह गीता भवन मार्केट में जूते की दुकान चलाते हैं। वह अपनी कार को कपड़ा मार्केट के सामने स्थित पार्किंग में खड़ी करते हैं। उनकी कार रोजाना वहीं खड़ी होती है। शुक्रवार को शाम उन्हें सूचना मिली कि कार में आग लगी हुई है। वह मौके पर पहुंचे तो कार जल रही थी। इसी दौरान मार्केट के पूर्व प्रधान नरेंद्र ने अग्निशमन विभाग की टीम को अवगत कराया। इस पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार जल चुकी थी। सुनील सचदेवा ने अंदेशा जताया कि जहां कार खड़ी थी उसके पास ही कूड़ा पड़ा था। उन्हें शक है कि कूड़े में आग लगने के बाद वह कार तक पहुंच गई। आग से उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
सोनीपत में कपड़ा मार्केट के सामने पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करती