फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सैन्य अस्पताल अटैचमेंट कैंप के लिए शिवानी, दिशा, नेहा का चयन

Thu, 20 Feb 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय की तीन एनसीसी कैडेट्स सीपीएल शिवानी, कैडेट दिशा और एल-सीपीएल नेहा का चयन मिलिट्री हॉस्पिटल आर्मी अटैचमेंट शिविर के लिए हुआ है। यह शिविर 24 फरवरी से 7 मार्च तक अंबाला कैंट में आयोजित किया जाएगा। कॉलेज की एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट नीतू नसीयर ने बताया कि यह चयन 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी, सोनीपत के कमांडिंग अधिकारी कर्नल अनूप रावत की देखरेख में हुए चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल व लेफ्टिनेंट नीतू नसीयर ने चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस स्वर्णिम अवसर का पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें