फोटो - राजकीय कॉलेज, बरोदा में प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। राजकीय कॉलेज, बरोदा में मंगलवार को उद्यमिता पखवाड़े के तहत बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बेकार वस्तुओं से आकर्षक और उपयोगी वस्तुएं बनाकर अपनी रचनात्मकता व नवाचार का प्रदर्शन किया। शिवानी व ममता ने प्रथम, राधिका, जय व अंजलि ने द्वितीय और पल्लवी व आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ग्रोवर ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की रचनात्मकता और उद्यमशीलता का विकास होता है। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर अजय कुमार, संगीता, दीपिका तुषिर आदि मौजूद रहे।