फोटा: सोनीपत के गांव पुरखास में अपने पोते शिवम राठी को स्वर्णिम जीत पर आशीर्वाद देते कृष्ण राठ
गन्नौर। गांव पुरखास राठी के शिवम ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया है। दिल्ली में 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में शिवम ने 75 किलो भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शिवम की इस उपलब्धि पर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। शिवम के दादा कृष्ण राठी गोशाला प्रधान हैं। उन्होंने पोते की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उसकी मेहनत और लगन का यह परिणाम है। पिता संदीप राठी ने भरोसा जताया कि उनका बेटा शिवम एक दिन कुश्ती में देश का नाम भी रोशन करेगा। इस अवसर पर जगबीर राठी, रामकुमार, ओमप्रकाश बजाना, राजेश, रणबीर, राजबीर, अमित सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।