फोटो : सोनीपत के सिद्धार्थ एन्क्लेव में राई विधायक कृष्णा गहलावत से आवास पर मिलने पहुंचे भाजपा
सोनीपत। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन रविवार को सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित राई विधायक कृष्णा गहलावत के आवास पर पहुंचे। विधायक ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन और कार्यकर्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श हुआ। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर काम कर रहे हैं। संवाद