फोटो 26- सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुजान सिंह पार्क में गुरु
सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुजान सिंह पार्क में सिखों के सातवें गुरु हरराय साहिब का प्रकाश दिवस मनाया गया। रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडली ने गुरुवाणी शबद गायन करके की। काफी संख्या में संगत गुरुद्वारा साहिब पहुंची व कीर्तन श्रवण किया।गुरुद्वारा साहिब में पंजाब के लुधियाना से रागी हरदीप सिंह व कुलदीप सिंह ने संगत को गुरु हरराय साहिब का इतिहास सुनाया। उन्होंने गुरुवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार कुलदीप सिंह ने बताया कि गुरु हरराय साहिब कोमल हृदय के मालिक एवं प्रकृति प्रेमी थे। उन्हें वनस्पति से गहरा लगाव था। महासचिव सुरेंद्र सिंह ने संगत को गुरु साहिब के प्रकाश दिवस की बधाई दी। कीर्तन की समाप्ति पर गुरुद्वारा साहिब में लंगर लगाया गया। लंगर में आसपास क्षेत्र से पहुंची संगत ने गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य हरगोविंद सिंह, राकेश सचदेवा, दलजीत सिंह, मनजीत सिंह, गुरदीप सिंह व दलजीत सिंह मौजूद रहे।