फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण मामला : सहायक रजिस्ट्रार को तफ्तीश में किया शामिल

Thu, 05 Sep 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर थाना पुलिस ने सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार को यौन शोषण के मामले में तफ्तीश में शामिल किया है। एक महिला कर्मी ने उन पर व्हाट्सअप कॉल कर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

खरखौदा क्षेत्र निवासी महिला ने 27 अगस्त को थाना शहर सोनीपत पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि सहकारी समिति से संबंधित बैठक के संबंध में उन्होंने कुछ अधिकारियों को संदेश भेजकर सूचना दी थी। इनमें सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार त्रिलोचन सिंह भी शामिल थे। आरोप है कि उन्होंने बाद में महिला के फोन पर व्हाट्सअप कॉल कर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सहायक रजिस्ट्रार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। थाना शहर प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि सहायक रजिस्ट्रार को तफ्तीश में शामिल किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें