जींद। शादी का झांसा देकर युवती का यौन उत्पीड़न करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने लोहचब निवासी प्रदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वारदात गुरुग्राम में होने के कारण पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच के लिए गुरुग्राम पुलिस के पास भेज दिया है।सदर थाना क्षेत्र के तहत रहने वाली एक गांव की 30 वर्षीय युवती ने एफआईआर में बताया कि उसकी बातचीत लोहचब गांव निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। आरोप है कि प्रदीप ने उसे शादी करने का भरोसा दिया था। उसकी बातों में आकर युवती उसके साथ गुरुग्राम चली गई। वहां युवक ने उसका यौन उत्पीड़न किया। बाद में उसने शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। महिला थाना प्रभारी पूजा पुलिस ने मामले में आरोपी प्रदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना गुरुग्राम में हुई है, इसलिए जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए गुरुग्राम पुलिस को भेज दी गई है। संवाद